shishu-mandir

केंद्रीय कार्मिकों को केंद्र सरकार ने दी सौगात, डीए 4 फीसद बढ़ा

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read
Screenshot-5

दिल्ली। केन्द्रीय कैबिनेट ने केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी है। यह दर एक जुलाई से प्रभावी होगी। अभी केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत है और इस निर्णय के बाद यह 38 प्रतिशत हो जायेगा।

new-modern
gyan-vigyan

यह जानकारी देते हुए मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस बढ़ोतरी से केन्द्रीय राजस्व पर 12852.5 करोड़ रुपये वार्षिक बोझ पड़ेगा। इससे 41.85 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 69.76 लाख केन्द्रीय पेंशनभोगियों को लाभ होगा। कुल मिलाकर 1.10 करोड़ से अधिक लोगों को इसका लाभ होगा।