shishu-mandir

बड़ी राहत:- टैक्सी यूनियन की हड़ताल खत्म, कल से नियमित होगा वाहनों का संचालन

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

डेस्क:- स्पीड गवर्नर सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे टैक्सी संचालकों की शासन से हुई समझौता वार्ता के बाद हड़ताल खत्म हो गई है| हड़ताल खत्म हो जाने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है| टैक्सी चलाकर दैनिक मजदूरी लेने वाले गरीब चालकों के लिए भी यह खबर राहत भरी है| कई चरणों की वार्ता के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी|
परिवहन आयुक्त शैलेश बगौली के साथ हुई वार्ता में स्पीड गवर्नर की अनिवार्यता को लेकर केन्द्र सरकार से वार्ता करने और जरूरी रास्ता निकालने का आश्वासन मिला| अन्य मुद्दों पर भी वार्ता हुई इसके बाद यूनियन ने दोनो मंडलों में हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया|