shishu-mandir

पनुवानौला में भी गरजे टैक्सी चालक, सरकार की नीतियों का पुतला फूंका

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा:- स्पीड गवर्नर का विरोध कर रहे टैक्सी संचालकों की हड़ताल जारी है| शनिवार को टैक्सी संचालकों ने पनुवानौला में प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों का पुतला फूंका और एसडीएम को ज्ञापन भेजा| टैक्सी चालकों ने जल्द ही उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी है| प्रदर्शन के दौरान राजेन्द्र सिंह, भुवन चंद्र तिवारी, नारायण राम, सुरेन्द्र लाल, केवलानंद, पूरन चंद्र, विशन सिंह, कैलाश चंद्र, भगवान सिंह सहित अनेक टैक्सी संचालक मौजूद थे|