योगगुरु स्वामी रामदेव को दिया गया अंतरराष्ट्रीय अहिंसा पुरस्कार-2022

editor1
1 Min Read

देहरादून। शनिवार को उत्तराखंड के राजभवन में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अहिंसा विश्व भारती की ओर से योग गुरु स्वामी रामदेव को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया। अहिंसा विश्व भारती व विश्व शांति केन्द्र की ओर से प्रकृति व संस्कृति के संरक्षण में संतो का योगदान विषय पर आयोजित संगोष्ठी में राज्यपाल ने कहा कि हमें अपना अस्तित्व बचाने के लिए
प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन की जिम्मेदारी लेनी होगी।

new-modern

कहा कि जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए प्रकृति संरक्षण पर ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए जन चेतना और लोगों का जागरूक होना आवश्यक है। वहीं योगगुरु स्वामी रामदेव ने सम्मान मिलने पर आभार व्यक्त किया है।