shishu-mandir

Champawat- महापुरुषों को किया गया नमन, विकास भवन परिसर में चला स्वच्छता अभियान

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

चम्पावत। 02 अक्टूबर 2021- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री की 118 वीं जन्म जयंती पर आज कलेक्ट्रेट परिसर, चंपावत (Champawat) में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः 8 बजे जिलाधिकारी विनीत तोमर द्वारा झंडा फहराए जाने के साथ ही राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों द्वारा सभागार में गांधी जी तथा शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर उनका माल्यार्पण किया गया।

new-modern
gyan-vigyan

जनपद में नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले क्लीन इंडिया अभियान के नियोजन के लिए गाँधी जयंती के अवसर पर विकास भवन परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। अभियान में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत के साथ, जिला उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी विम्मी जोशी, जिला युवा अधिकारी आशीष पाल व स्वजल के किशोर मेहता आदि ने प्रतिभाग किया।

saraswati-bal-vidya-niketan

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि क्लीन इंडिया अभियान के तहत 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें गांव – गांव जाकर सफाई कि जाएगी तथा ग्रामीणों को साफ सफाई के प्रति जागरूक कर उन्हें क्लीन इंडिया अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्रामीणों को गीला व सूखा कचरे को अलग अलग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे कचरे का निपटान आसानी से हो सके। उन्होंने कहा कि लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों के प्रति जागरुक किया जाएगा ।

अभियान में जिला युवा अधिकारी आशीष पाल के साथ नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर महेश चंद्र भट्ट, स्वयं सेवक सुनील दत्त जोशी, अंकित कुमार, अमरनाथ, राहुल, संजना, बबीता व युवा मंडल के प्रतिनिधियों आदि ने विकास भवन परिसर से लगभग 65 किलो कूड़ा एकत्रित कर निस्तारित किया गया।