राबाइका द्वाराहाट में सात दिवसीय “भारतीय भाषा समर कैम्प -2026” जारी है, इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को क्षेत्रीय भाषओं तथा संस्कृति से जोड़ना है।
तीसरे दिन इस कैंप की शुरुआत प्रार्थना, योग व ध्यान की गतिविधियों से हुई।
सन्दर्भदाता सुरभि पंत द्वारा द्वितीय दिवस पर संस्कृत, उर्दू ,पंजाबी, तेलुगु, कुमाउनी, गढवाली भाषा में वास्तविक जीवन की बातचीत का अभ्यास रोल प्ले के द्वारा करवाया गया।
साथ ही छात्राओं को वर्चुअल सिटी टूर करवाया गया। सभी प्रतिभागी छात्राओं को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया गया।
समर कैंप के द्वितीय दिवस पर 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सोनिका नेगी तथा संदर्भदाता लता काण्डपाल व सुरभि पंत मौजूद रहे।
राजस्थानी गीत ‘ ओ कुण बीजे बाजरो ए बादरी’ गीत में छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही छात्राओं द्वारा स्कैच व स्टोन पेंटिंग के द्वारा लोक संस्कृति को प्रदर्शित किया गया।
