जीजीआईसी द्वाराहाट में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समर कैंप का समापन

अल्मोड़ा : राबाइका द्वाराहाट में सात दिवसीय “भारतीय भाषा समर कैम्प -2026” रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। कैम्प का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को क्षेत्रीय…

summer camp Dwarahat

25

अल्मोड़ा : राबाइका द्वाराहाट में सात दिवसीय “भारतीय भाषा समर कैम्प -2026” रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ।


कैम्प का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को क्षेत्रीय भाषओं तथा संस्कृति से जोड़ना था।
समापन दिवस की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष बीएस अधिकारी प्रधानाचार्या सोनिका नेगी , ब्लॉक मंत्री विनोद पपनै ने की।


प्रार्थना व ध्यान ( माइंडफुलनेस) की गतिविधियों से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कैंप के अंतिम दिवस पर सभी प्रतिभागी छात्राओं को पारंपरिक खेल करवाए गए।


साथ ही अन्ताक्षरी, टंग ट्विस्टर, शब्द श्रृंखला , शब्द जोड़ो जैसे खेलों द्वारा भाषा सीखने के अनुभव को सुखद बनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने राजस्थानी, पंजाबी, कुमाउनी, उड़िया भाषा में लोकगीत व लोकनृत्य के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।समापन के अवसर कैंप के दौरान करवायी गई गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को आकर्षक उपहार प्रदान किये गये।

सभी प्रतिभागी छात्राओं को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय की सुरभि पंत के द्वारा समर कैंप कीआख्या पढ़ी गई । मंच संचालन लता कांडपाल ने किया।

Leave a Reply