रचनात्मक कार्यों के प्रति दिखा विद्यार्थियों का उत्साह, जीआईसी हवालबाग में संपन्न हुआ समर कैंप

पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में 7 दिवसीय भारतीय भाषा कैंप का समापन हो गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति…

summer camp gic Hawalbagh

25

पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में 7 दिवसीय भारतीय भाषा कैंप का समापन हो गया ।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह मुस्यूनी ने समर कैंप के आयोजन को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया ।


इस अवसर पर विद्यार्थियों के मध्य अंताक्षरी प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, टंग ट्वीस्टर प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।


अंताक्षरी प्रतियोगिता में अनुष्का आर्या और विनोद जोशी कि टीम प्रथम एवं कार्तिक और काव्य कि टीम द्वितीय स्थान पर रही ।


कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रियांशु प्रथम और प्रीती द्वितीय स्थान पर रहे, क्विज प्रतियोगिता में पुष्पेश, दिव्या और आबिदा कि टीम प्रथम, मानसी, कोमल और विनीता कि टीम द्वितीय स्थान पर रही ।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि कैंप के माध्यम से स्थानीय वाद्य यन्त्रों ढ़ोल, दमाऊ और हुड़का बजाने में कई विद्यार्थी पारंगत हुए हैं वहीं बच्चों ने कांगो वादन एवं हारमोनियम बजाने का भी अच्छा ज्ञान प्राप्त किया है जिससे उनके कौशल में वृद्धि हुईं है ।


कार्यक्रम मेँ डॉ निर्मल कुमार पंत, सुनीता बोरा, भगवत सिंह बगडवाल, योगिता तिवारी, रेखा आर्या ने निर्णायक का काम किया । कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे ने किया ।

Leave a Reply