shishu-mandir

सुलेख प्रतियोगिता में कामाक्षी और रूद्राक्ष रहे अव्वल

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

राजेश पंत

बेतालघाट। प्राथमिक स्कूल स्तर की जिला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय हल्दयानी कामाक्षी जोशी ने हिंदी सुलेख में प्रथम स्थान, रुद्राक्ष जोशी ने अंग्रेजी सुलेख में प्रथम स्थान,शिवानी बिष्ट ने उत्तराखंड मानचित्र में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया  है 

कामाक्षी व रुद्राक्ष सरकारी विद्यालय में पढ़ते है। उनकी माता गीता जोशी प्राथमिक विद्यालय हल्दयानी में व पिता सुरेश जोशी सौनली में शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे है। क्षेत्र के लोगो ने बच्चों की इस उपलब्धि पर उन्हे हार्दिक बधाईया दी है।