shishu-mandir

सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

editor1
3 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर में आज कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट, मुख्य अतिथि रूप में क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि रूप में परीक्षा नियंत्रक प्रो सुशील कुमार जोशी, कुलसचिव प्रो इला बिष्ट, अधिष्ठाता प्रशासन प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो इला साह आदि मौजूद रहे।

new-modern
gyan-vigyan

कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश छिमवाल ने संचालन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस अवसर पर प्रभारी कुलसचिव प्रो इला बिष्ट ने कहा कि बोस का स्मरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो सुशील कुमार जोशी ने कहा कि बोस के जीवन से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। परिसर की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो इला साह ने युवा का आह्वान करते हुए कहा कि नेताजी का जीवन प्रेरणाओं से भरा हुआ है, युवा उनके जीवन से प्रेरणा लें। कुलानुशासक डॉ देवेंद्र धामी ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस एक स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी रहे हैं। प्रो विद्याधर सिंह नेगी ने कहा कि आजादी और देश को एक करने में नेताजी का योगदान बहुत है। ऐतिहासिक अध्ययन कर उनके जीवन से जुड़ी जानकारियों को संकलित करने की आवश्यकता है। कर्मचारी संघ के राजेन्द्र सिंह राणा ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के योगदान एवं कर्मचारी कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा ने बोस की जयंती को लेकर विस्तार से बात रखी।

saraswati-bal-vidya-niketan

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने अपने उद्बोधन में कहा-सुभाषचंद्र बोस जी महान स्वतंत्रता सेनानी एवं कुशल प्रबंधकर्ता रहे हैं। उनके आदर्श आज के दौर में प्रासंगिक एवं स्मरणीय हैं। वे आजाद हिंद फौज के माध्यम से ब्रिटिश ताकतों से लड़े। नेताजी में नेतृत्व करने की क्षमता थी। उन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना योगदान दिया है। ऐसे महापुरुष को स्मरण करना आवश्यक है। उनका जीवन प्रेरणाओं से भरा हुआ है जिसे हर व्यक्ति को अपनाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने नेताजी बोस की जयंती अवसर पर आयोजकों एवं सभी शिक्षकों को बधाइयाँ दी।

मुख्य अतिथि रूप में अपने उद्बोधन में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सोबन सिंह जीना परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाया जाना बहुत सराहनीय कदम है। वे महान व्यक्ति रहे हैं। हमें नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने आयोजकों को बधाइयाँ दी। अधिष्ठाता प्रशासन प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को लेकर कहा कि सुभाष चन्द्र बोस ने एक क्रांतिकारी के रूप में भारतवासियों को एक किया। भारत की आजादी के लिए उनका योगदान स्मरणीय है।