shishu-mandir

वनस्पति विज्ञान विभाग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों हुए सम्मानित

उत्तरा न्यूज टीम
2 Min Read

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज बडिंग बोटानिस्ट कार्यक्रम हुआ जिसमें एमएससी प्रथम वर्ष (प्रथम तथा द्वितीय सेमेस्टर) में सर्वाधिक अंक हासिल करने वालो विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पुरस्कार स्वरूप 3000 रु0 का चेक तथा प्रमाण पत्र दिया गया। बताया गया कि वनस्पति विज्ञान की पूर्व छात्रा डॉक्टर अंजू वर्मा ने एक लाख 5 हजार रुपए देकर इस पुरस्कार को प्रारंभ कराया था।

new-modern
gyan-vigyan

बताया गया कि वर्ष 2021 के लिए हिया जंगपांगी तथा वर्ष 2020 के लिए शीतल कोरंगा, 2019 के लिए वसुंधरा लोधियाल तथा 2018 के लिए अर्चना फर्त्याल को बडिंग बोटानिस्ट पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो पीसी पांडे, प्रो नीरजा पांडे, प्रो एससी सती ने पुरस्कार दिए।

saraswati-bal-vidya-niketan

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो एसएस बरगली ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर अतिथियों को तिलक लगाकर बैच लगाकर एवं अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। डॉक्टर अंजू वर्मा तथा पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो वाई एस रावत इस कार्यक्रम में ऑनलाइन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो ललित तिवारी तथा डॉक्टर किरण बरगाली ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर डॉक्टर अंजू वर्मा को विशेष धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर सुषमा टम्टा , डॉक्टर नीलू लोधियाल, डॉक्टर अनिल बिष्ट, डॉक्टर कपिल खुलबे, डॉक्टर हर्ष चौहान, डॉक्टर नवीन पांडे, डॉक्टर प्रभा पंत, डॉक्टर हेम जोशी, डॉक्टर हिमानी कार्की, दिशा उप्रेती, रिया जोशी, पूजा, दीपा भट्ट, युक्ता शर्मा, शोध छात्र एवं एमएससी के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।