चार धाम यात्रा 2026 से पहले सख्त नियम लागू, गैर सनातनियों को शपथ पत्र के बाद ही मिलेगा प्रवेश

चार धाम यात्रा 2026 की तैयारियों के बीच बदरी केदार मंदिर समिति ने बड़ा निर्णय लेते हुए नियमों में कड़ाई शुरू कर दी है। बदरी…

n70492351817738167554394efe2c4ed43ed523d520b3a05dd494162011ac29a7bf3cffb8a4c42761253b41

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

चार धाम यात्रा 2026 की तैयारियों के बीच बदरी केदार मंदिर समिति ने बड़ा निर्णय लेते हुए नियमों में कड़ाई शुरू कर दी है। बदरी केदार मंदिर समिति ने साफ किया है कि इस बार केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम सहित 45 मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक जारी रहेगी। इसके लिए समिति द्वारा सख्त दिशा निर्देश तैयार किए जा रहे हैं।

समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि यदि कोई गैर सनातनी श्रद्धालु इन धामों में दर्शन करना चाहता है, तो उसे अपनी आस्था से जुड़ा शपथ पत्र देना होगा। यह शपथ पत्र मंदिर परिसर में ही उपलब्ध रहेगा, ताकि श्रद्धालु वहीं अपनी धार्मिक मान्यता की पुष्टि कर सके। यह फैसला हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में लिया गया है और इसे पूरी सख्ती के साथ लागू किया जाएगा।

इस बीच फिल्मी हस्तियों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। खासकर सारा अली खान का नाम सामने आया है, जो कई बार इन धामों के दर्शन कर चुकी हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हेमंत द्विवेदी ने कहा कि यदि सारा अली खान या कोई अन्य व्यक्ति सनातन धर्म में अपनी आस्था जताता है और शपथ पत्र देता है, तो उसे दर्शन की अनुमति दी जा सकती है।

गौरतलब है कि सारा अली खान का केदारनाथ से खास लगाव रहा है। फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान उनका इस स्थान से जुड़ाव हुआ था, जिसके बाद वह कई बार यहां पूजा अर्चना के लिए पहुंच चुकी हैं। उनके अलावा भी कई फिल्मी हस्तियां समय-समय पर बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए आती रही हैं।

समिति के इस फैसले के बाद चार धाम यात्रा को लेकर नई बहस छिड़ गई है। एक ओर इसे परंपराओं की रक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है, तो दूसरी ओर इसके प्रभाव और व्यवहारिकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल समिति अपने निर्णय पर अडिग है और यात्रा शुरू होने से पहले इसे पूरी तरह लागू करने की तैयारी कर रही है।