अल्मोड़ा: कॉमर्शियल सिलेंडरों की कमी से व्यापार हुआ प्रभावित, जिला अधिकारी से मिले व्यापारी

प्रांतीय उद्योग जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों और होटल व्यवसाइयों ने कॉमर्शियल सिलेंडरों की समस्या को देखते हुये जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मुलाकात…

almora-shortage-of-commercial-cylinders-business

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्रांतीय उद्योग जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों और होटल व्यवसाइयों ने कॉमर्शियल सिलेंडरों की समस्या को देखते हुये जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मुलाकात की।


व्यापारियों ने कहा कि समस्या से अवगत कराया कि वर्तमान में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी के कारण रेस्टोरेंट एवं होटल व्यवसाय अत्यंत प्रभावित हो रहे हैं और कई प्रतिष्ठान बंद होने की कगार पर पहुँच चुके हैं।


ऐसी आपातकालीन स्थिति में खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा की जा रही छापेमारी से व्यापारियों में भय एवं असमंजस का वातावरण उत्पन्न हो रहा है।
व्यापारियों ने कहा कि इस संकट से ग्रामीण एवं नगर क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियाँ और अधिक प्रभावित हो रही हैं।


यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो अनेक व्यापारियों के समक्ष रोजी-रोटी का गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है।


व्यापारियों ने अनुरोध किया कि वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

साथ ही, जब तक कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक व्यापारियों को वैकल्पिक रूप से घरेलू (डोमेस्टिक) सिलेंडर उपयोग करने की अनुमति प्रदान की जाए, बशर्ते उसका उचित विवरण उनके पास उपलब्ध हो।


प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि उनकी समस्या सुनकर जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने आश्वस्त किया कि तीन चार दिन मैं कॉमर्शियल सिलेडर की आपूर्ति राहत के रूप में लगभग 50 प्रतिशत तक दे दी जाएगी।


जिलाधिकारी के साथ बैठक में जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी सयुंक्त महामंत्री दिनेश मठपाल जिला संरक्षक संजीव गुप्ता, जिला मंत्री राकेश तिवारी, जिला मंत्री अशोक गोस्वामी, नगर सचिव वकुल साह नगर सहसचिव अश्विन नेगी, होटल व्यवसाई अजीत कार्की, हरविंदर सिंह, मंजुल मित्तल, गोविंद बिष्ट, कमल तिवारी, मोहम्मद अखलाख, राजेश अग्रवाल, विनय वर्मा, राजू बिष्ट,वरुण कपकोटी, मनोज जड़ौत , हिमांशु जोशी, बिलाल खान, नरेंद्र विक्की आदि व्यापारी जन उपस्थित थे।