shishu-mandir

बागेश्वर में मुंबई से लौटे दमे के मरीज ने तोड़ा दम मचा हड़कंप(Stir)

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

बागेश्वर: 26 मार्च : बागेश्वर के कपकोट तहसील के एक गांव में मुम्बई से लौटे एक व्यक्ति की मौत से हड़कंप(Stir) मच गया। मृतक मुंबई में नौकरी करता था और दमे का मरीज था।

saraswati-bal-vidya-niketan

व्यक्ति की मौत होने से पूरे गांव में व्यक्ति के कोरोना होने की अफवाह उड़ गई। सूचना के बाद प्रशासन, पुलिस तथा डॉक्टर की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद ही हकीकत सामने आ पाई।

कपकोट के एक गांव का एक व्यक्ति मुंबई में नौकरी करता था। वह छह मार्च को अपने गांव आया था। इधर दो चार दिन से उसकी तबियत खराब चल रही थी और वह खांस भी रहा था। बुधवार की रात उनका निधन हो गया।

गुरुवार की सुबह पूरे क्षेत्र में ग्रामीण के मौत को कोरोना से जोड़ा गया। यहां तक की एक स्थानीय ह्वाट्सएप ग्रुप में इसकी सूचना भी प्रसारित हो गई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गई।


पुलिस, डॉक्टरों की टीम के साथ मौके पर पहुंची। परिजनों से मरीज के बारे में जानकारी ली गई। परिजनों से बताया कि वह दमे के मरीज हैं।

चार दिन पहले से उनकी तबीयत और बिगड़ गई। इतना ही नहीं परिजनों से जो इलाज चल रहा था उसकी पर्ची और दवा भी दिखाई। उन्हें जो खांसी हो रही थी वह दमे की थी। जांच के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।


इधर पुलिस का यह भी मानना है कि यह सूचना जिसने भी सोशल मीडिया में डाली वह अफवाह फैलाने के लिए नहीं प्रशासन को सूचित करने के उद्देश्य से डाली थी।