Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

महिला दिवस- महिला आयोग (State womens commission) उपाध्यक्ष ने कहा बेटियाें को देना होगा सुरक्षित भविष्य

State womens commission

राज्य महिला आयोग (State womens commission)की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही महिला दिवस की सार्थकता है।

भिकियासैण, 08 मार्च 2021-राज्य महिला आयोग (State womens commission) की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही महिला दिवस की सार्थकता है। उन्होंने कहा कि बेटियों को सुरक्षित भविष्य देना होगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बाल विकास परियोजना भिकियासैंण के तत्वावधान में आयोजित अंतराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया देते हुए उन्होंने यह बात कही।

यह भी पढ़े……

Almora Breaking- 3 लाख से अधिक कीमत के अवैध गांजा के साथ 3 दबोचे, यहां बेचने का था प्लान

मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग (State womens commission) उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया साथ ही उन्होंने कोरोना काल में विभिन्न विभागों में कार्यरत फ्रंटलाइन वारियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

State womens commission

सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन तथा एकीकृत आजीविका सहयोग मिशन के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसको संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि महिला आयोग (State womens commission) उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा ने कहा बेटियों को बचाने व पढ़ाने पर जोर दिया जाना जरूरी है।

आज बेटियां भी ऊंचाइयों को छू रही है जिससे उनकी सुरक्षा को हर हाल में मजबूती देनी होगी जिससे आगे चलकर एक दिन उन्होंने भी महिला बनकर परिवार तथा देश सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है साथ ही उन्होंने कहा केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार भी अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रही है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा नेगी ने महिला सशक्तिकरण पर चलाये जा रहे‌ नंदा गौरा कन्या योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, कुपोषण मुक्त भारत अभियान, स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने स्वागत गीत तथा होली गायन प्रस्तुत किए।

घुघुती कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था अल्मोड़ा के कलाकारों ने छपेली तथा महिलाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। कोरोना काल में फ्रंटलाइन वारियर्स बनकर कार्य करने वाले विभिन्न विभागों में कार्यरत महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अम्बुली देवी,खंड विकास अधिकारी आलोक र्गाग्य,सीईओ हिमांशु नौगांव, सीडीपीओ आशा नेगी, नायब तहसीलदार दिवान गिरी, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मला शर्मा, त्रिलोक सिंह भण्डारी, तारादत्त शर्मा, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद गिरि ने किया।

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw