Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

International Women’s Day- पिथौरागढ़ में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

पिथौरागढ़ सहयोगी, 08 मार्च 2021अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस International Women’s Day पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिला मुख्यालय में जिला कार्यालय परिसर…

पिथौरागढ़ सहयोगी, 08 मार्च 2021
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस International Women’s Day
पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिला मुख्यालय में जिला कार्यालय परिसर से रामलीला मैदान तक रैली निकाली गई। इस अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुईं। विभिन्न विभागों के स्टाॅल लगाए गए और स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

महिला दिवस International Women’s Day के अवसर पर निकाली गई रैली में विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं व शिक्षक, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं शामिल हुईं।

रामलीला मैदान सदर में हुए मुख्य कार्यक्रम का जिलाधिकारी आनंदस्वरूप ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी आनंद स्वरूप और मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों के स्टाॅलों का जायजा लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन महिला कार्मिकों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, एसपी सुखवीर सिंह समेत अनेक अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

वही, निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी में International Women’s Day आयोजित कार्यक्रम में डाॅ. तारा सिंह ने कहा कि महिला दिवस की सार्थकता तभी है जब हम बेटी को जन्म देकर शिक्षित कर आसमान छूने को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल में बालिकाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। हम सभी को ध्यान में रखना होगा कि बेटी से ही सृष्टि है।

यह भी पढ़े……

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर जूनियर हाईस्कूल बागपाली में होंगी विविध गतिविधियां

प्रधानाचार्य ममता सिंह ने कहा कि समाज में रचनात्मक सोच बनाने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। कन्या भ्रूण हत्या का कलंक तभी समाप्त होगा। इस मौके पर अध्यापक संजय पोखरिया, सुनीता बनकोटी समेत विद्यार्थी मौजूद थे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नगरपालिका हाॅल में भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने समाज में उदाहरण प्रस्तुत करने वाली महिलाओं बछेंद्री पाल, टिंचरी माई, गौरा देवी व तीलू रौतेली की उपलब्धियां बताईं।

International Womens Day 2

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता शांति महर, विशिष्ट अतिथि पिथौरागढ़ डिग्री काॅलेज के इतिहास विभाग की विभागध्यक्ष डाॅ. सरोज वर्मा, मोहित बिष्ट, अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहित ओझा, संगठन मंत्री शैलेश सती, संदीप बोरा, पंकज, अशोक, इंदर पूजा, सपना, इशिता व स्वाति समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos