International Women’s Day: अल्मोड़ा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 से अधिक महिलाएं हुई सम्मानित

Newsdesk Uttranews
4 Min Read

अल्मोड़ा, 08 मार्च 2021
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस International Women’s Day
के अवसर पर जिला प्रशासन व बाल विकास विभाग द्वारा जनपद की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 से अधिक महिलाओं को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।

राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इण्टर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में जनपद में प्रशासनिक सेवा, समाजसेवा, पत्रकारिता, उद्यम, खेल, अभिनय, शिक्षा, स्वरोजगार, आंगनबाड़ी, स्थानीय कला, विधि, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता बालिकाओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

International Women’s Day- पिथौरागढ़ में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

महिला दिवस (Womens Day) पर केवी में नारी संघर्षों की गाथाओं को किया याद

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि अतीत काल से हमारे देश एवं प्रदेश में नारियों को बेहद सम्मान किया जाता है। हमारे देश की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।

उन्होंने कहा कि जहां तक जनपद की बात है हमारे जनपद की महिलाएं देश एवं प्रदेश में ऊंचा नाम कमा रही है। सभी से विलुप्त हो रही संस्कृति को संजोने के लिए सभी महिलाओं से आगे आने का आह्वान किया। कहा कि महिलाओं को आज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक व सजग रहने की जरूरत है।

International Womens Day almora

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की जनपद में काफी उदाहरण है, जिनसे अन्य महिलाओं को सीख लेने की जरूरत है। जिलाधिकारी ने कहा कि आज महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमें परिवार में बेटे एवं बेटी को सम्मान रूप से आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने चाहिए।

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में देश एवं विदेश में अपना नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गम्भीर होने की जरूरत है।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा काॅवड़ मेले की झाॅकी की मनमोहक प्रस्तुती दी गयी। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये ‘द शक्ति आफ अल्मोड़ा’ टेबल कलेण्डर का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया साथ ही बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी हेतु बनायी गयी पुस्तक का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा तिवारी ने किया।

महिला दिवस International Women’s Day के अवसर पर बेटियों के नाम से घर की पहचान कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न अभिभावकों को नेमप्लेट वितरित की गयी जिसमें उनकी बेटियों के नाम अंकित थे।

इस कार्यक्रम में सीडीओ नवनीत पाण्डे, सीएमओ डॉ. सविता हयांकी, प्रभारी सीईओ एचबी चन्द, एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, शिप्रा पाण्डे, सीएओ प्रियंका सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित, डीपीओ पीताम्बर प्रसाद, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, विनीत बिष्ट, डॉ. जेसी दुर्गापाल, मीता उपाध्याय, वसुधा पंत, आशा डिसूजा, डॉ. विद्या कर्नाटक, विनोद कुमार राठौर, महिला कल्याण अधिकारी आफरीन, भाष्कर जोशी के अलावा विभिन्न संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं, आजीविका सहयोग परियोजना की महिलाएं व अन्य लोग मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos