खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा ने B.Ed. प्रवेश परीक्षा 2022 के उपरांत प्रवेश वरीयता सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना के अनुसार चयनित अभ्यर्थी 25, 26 तथा 28 नवंबर 2022 को आवंटित संस्थान में प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश वरीयता सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://ssju.ac.in/news-events पर देखी जा सकती है।
जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जनपदों में स्थित 8 विभिन्न परिसर/महाविद्यालयों में संचालित B.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश करवाएं जाएंगे।