Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

इस भयंकर गर्मी में खराब हुआ स्पाइसजेट प्लेन का एसी, यात्रियों की हुई हालत खराब

स्पाइसजेट एयरलाइन की फ्लाइट में अव्यवस्था का मामला सामने आया है। नई दिल्ली से दरभंगा जा रहे स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 486 के यात्रियों…

स्पाइसजेट एयरलाइन की फ्लाइट में अव्यवस्था का मामला सामने आया है। नई दिल्ली से दरभंगा जा रहे स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 486 के यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच एक घंटे से अधिक समय तक बिना एयर कंडीशनिंग (AC) वाले विमान के अंदर बैठना पड़ा, जिससे कई यात्रियों की तबीयत खराब हो गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस एयरलाइन से सफर करने वाले एक यात्री का कहना है कि मैं स्पाइसजेट से नई दिल्ली से दरभंगा जा रहा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर चेकिंग करने के बाद उन्होंने 1 घंटे तक एयर कंडीशनिंग चालू नहीं की। जिसकी वजह से फ्लाइट के अंदर तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

यात्री का कहना है कि जब फ्लाइट ने उड़ान भरी तब एयर कंडीशनर को चालू किया गया हालांकि एयरलाइन कंपनी की ओर से फिलहाल इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।