लिव इन में रह रही सोनिया का दर्दनाक अंत; खौफनाक मंजर देख दंग रह गए अफसर, आरोपी बोला,” नानी मैंने उसे मार डाला…’,

फरीदाबाद में जवाहर कॉलोनी में 10 साल से लाइव इन में रहने वाली महिला की एक कपड़ा विक्रेता ने हत्या कर दी। हत्या के बाद…

n662087516174582486416920318b4fc1757ac5b365debc6171a83006fe48901d9d72f129bbaf74de649609

फरीदाबाद में जवाहर कॉलोनी में 10 साल से लाइव इन में रहने वाली महिला की एक कपड़ा विक्रेता ने हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को बेड में छुपा दिया। पड़ोसियों को इसकी बदबू ना आए इसलिए वह पूरे घर में अगरबत्ती भी जलाता रहा।


5 दिन बाद आरोपी ने खुद अपनी नानी को यह बताया कि उसने महिला को मार दिया है। नानी ने सारन थाना पुलिस को इस बारे में सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और मकान का ताला तोड़कर बेड से शव को बरामद किया।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी बाहर है। सारन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जवाहर कॉलोनी में रहने वाली बुजुर्ग सुंदरी देवी ने पुलिस को बताया कि उसके नाती जितेंद्र साइकिल पर कपड़े बेचने का काम करता है।


उसकी पत्नी पूनम का करीब 12 साल पहले बीमारी से निधन हो गया था। जितेंद्र पिछले 10 साल से लिव इन में किराए के एक मकान में सोनिया नाम की एक महिला के साथ रह रहा था।


बताया जा रहा है कि सोनिया बड़खल कॉलोनी में रहती थी। जितेंद्र के अपनी पत्नी पूनम के दो बच्चे भी हुए लेकिन वह उनके साथ संपर्क में नहीं था। बच्चे नानी के पास रहते हैं। शनिवार को जितेन्द्र अपनी नानी मां सुंदरी देवी के पास गया और कहने लगा कि उसने सोनिया को मार दिया। इसके बाद उसने कहा कि वह सारन थाने में जाकर सरेंडर करेगा।

अपने नाती की बात सुनकर सुंदरी देवी घबरा गई और उसने पुलिस को सारी बात बता दी। पता चला कि जितेंद्र सरेंडर करने नहीं आया।
सूचना मिलने पर पुलिस सुंदरी देवी को साथ में लेकर आरोपी के घर पहुंची। जहां पर ताला लगा हुआ था।

पुलिस ने मकान मालिक सुरेंद्र को बुलाकर ताला तुड़वाया। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो कमरे से बदबू आ रही थी। पुलिस ने जब बेड खोला तो उसके अंदर सोनिया का शव काफी खराब स्थिति में पड़ा हुआ था।


पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई।
मृतका का बेटा होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है और वह मुंबई में है। उसे भी इस बारे में सूचना दी गई। मामले की जांच अधिकारी सुंदर सिंह बताया कि बड़खल कॉलोनी में पता किया गया पर वहां सोनिया के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।


उसका एक बेटा है। बेटे का मोबाइल नंबर तलाशा गया और उसे सूचना दी गई है। मृतका मूल रूप से कहां की रहने वाली थी और वह आरोपी के संपर्क में कैसे आई इस बारे में भी हमें पता नहीं चला है।