पति की हत्या की आरोपी सोनम को नहीं थी कोई फिक्र, मेडिकल के वक्त CCTV में दिखा चौंकाने वाला चेहरा

Advertisements Advertisements सोनम रघुवंशी के चेहरे पर न कोई डर था। न ही कोई अफसोस था जब उसे अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया…

n6677981501749535596956dfca8dc63bce512a194916f3afaf732846f0c80c77067225cd4daf95510d251a
Advertisements
Advertisements

सोनम रघुवंशी के चेहरे पर न कोई डर था। न ही कोई अफसोस था जब उसे अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया। जिस महिला पर अपने ही पति की हत्या करवाने का आरोप है। वो बिल्कुल सामान्य अंदाज में नजर आई। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में उसके हावभाव देखकर खुद पुलिस भी हैरान रह गई। चेहरे पर न शिकन थी। न ही किसी तरह का तनाव। मानो कुछ हुआ ही न हो।

शिलांग में हुए इस हत्याकांड ने हर किसी को चौंका दिया है। कारोबारी राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या की गई। और हैरानी की बात ये रही कि उसकी मौत की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी सोनम ने ही रची थी। अब जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है। मामले से जुड़े कई चौंकाने वाले राज सामने आ रहे हैं।

पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ है। वो बेहद सनसनीखेज है। पता चला है कि सोनम का अपने पति के अलावा किसी और से रिश्ता था। उसका नाम है राज कुशवाहा। शादी के बाद भी सोनम और राज के बीच लगातार बातचीत चलती रही। इसी बीच दोनों ने राजा को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। राज खुद शिलांग नहीं गया। बल्कि उसने तीन शूटरों को भेजा। इनका नाम है आकाश। विशाल और आनंद। ये सभी शार्प हथियारों से लैस थे। और पहले से ही शिलांग में मौजूद थे।

साजिश के तहत सोनम ने अपने पति राजा को एक सुनसान रास्ते पर ले जाकर फंसा दिया। वहां घात लगाकर बैठे हत्यारों ने राजा पर हमला कर दिया। और मौके पर ही उसकी जान ले ली। इस पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद सोनम हत्यारों के साथ गुवाहाटी गई। वहां एक रात रुकी। और फिर सभी अलग अलग दिशा में निकल पड़े। जानकारी है कि इनका अगला ठिकाना चेरापूंजी था।

पुलिस ने जब इस केस की जांच शुरू की तो शुरुआत में कुछ साफ नहीं था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट। टेक्निकल एविडेंस। और कॉल रिकॉर्ड्स से पूरा मामला खुलने लगा। सोनम की कॉल डिटेल्स खंगाली गईं। तो पता चला कि राजा की मौत के बाद भी वो लगातार राज कुशवाहा से बात कर रही थी। यहीं से शक और गहरा हुआ। और फिर सच सामने आ गया। पुलिस ने इस केस की गुत्थी सुलझाने के लिए एक विशेष जांच टीम बनाई है। जो अब पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।