Sonakshi Sinha को हो सकती है जेल, कोर्ट ने जारी किया वारंट, ये है कारण

Sonakshi Sinha को दबंग गर्ल के नाम से जाना जाता है। यह नाम उन्हें उनकी फिल्म दबंग के लिए तो दिया ही जाता है, इसके…

Sonakshi Sinha को दबंग गर्ल के नाम से जाना जाता है। यह नाम उन्हें उनकी फिल्म दबंग के लिए तो दिया ही जाता है, इसके साथ ही उनके जो बयान देखने को मिलते हैं, उनसे भी उनकी दबंग छवि उभरती है। लेकिन अब इस दबंग गर्ल पर कानून का डंडा चलने जा रहा है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला, जिसने सोनाक्षी सिन्हा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
Sonakshi Sinha के खिलाफ मुरादाबाद की ACJM कोर्ट के द्वारा warrant जारी किया गया है। इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा को 25 अप्रैल को हर हाल में कोर्ट के समक्ष पेश होने को कहा गया है। आपको बता दें कि जिस मामले में सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ वारंट जारी किया गया है,वह साल 2019 का एक मामला है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


Hi India fashion and beauty award नाम से एक इवेंट ऑर्गेनाइजिंग फर्म चलाने वाले हैं प्रमोद शर्मा के द्वारा Sonakshi तथा उनसे जुड़ी कुछ कंपनियों के खिलाफ कुल 37 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया। प्रमोद Siri fort auditorium में India fashion and beauty award नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था, इस कार्यक्रम में उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा को बुलाने का भी फैसला लिया।


इसके लिए उनके द्वारा टैलेंट्स फुल ऑन कंपनी के संचालक अभिषेक सिन्हा और एक्सीड एंटरटेनमेंट से बात की। जिसके बाद कुल 28 लाख 17000 रुपए में सोनाक्षी सिन्हा प्रोग्राम में आने को तैयार हो गई। इसके लिए उन्हें सारे पैसे अलग-अलग चार किस्तों में दे भी दिए गए साथ ही 5 लाख रुपए कंपनी को डील करवाने के लिए भी दिए गए।


इसके बाद Sonakshi Sinha ने इवेंट में आने के लिए प्रोमो वीडियो भी शूट किया, लेकिन जिस दिन event था उस दिन वह कार्यक्रम में पहुंची ही नहीं। इसके बाद उनके खिलाफ फरियादी के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया। बाद में सोनाक्षी ने इस मामले में कोर्ट से 6 महीने का स्टे ले लिया, क्योंकि कोर्ट के एक पुराने फैसले के अनुसार 6 महीने से अधिक कोई भी स्टे वैध नहीं होता है। इसलिए इस स्टे की समय सीमा खत्म हो गई और इसके बाद अब सोनाक्षी को कोर्ट के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।