Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

सोना चांदी छोड़ LPG सिलेंडर पर नजर! MP में खाली घर का ताला तोड़कर चोर जेवर, नकदी और भरा हुआ गैस सिलेंडर ले उड़े

छतरपुर शहर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। वार्ड नंबर 17 के बुंदेला बब्बा कॉलोनी में फोर लाइन के पास किराये पर…

n70474525617736604224904c9b1464910b7a7021d07ce25a08dae78fed5de0f52848a05ffb31c2f9f430d0

छतरपुर शहर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। वार्ड नंबर 17 के बुंदेला बब्बा कॉलोनी में फोर लाइन के पास किराये पर रहने वाले एक परिवार के सूने पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान उड़ा लिया। सबसे हैरानी की बात यह रही कि चोर घर में रखा पूरा भरा हुआ LPG सिलेंडर तक उठाकर ले गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

घटना के बारे में बताया गया कि हरनाम सिंह यादव 13 मार्च की शाम लगभग छह बजे अपनी पत्नी को उपचार के लिए ग्वालियर लेकर गए थे। घर खाली देखकर चोरों ने मौका पा लिया और मकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद वे बड़ी सहजता से घर का सामान समेटकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में LPG का भरा सिलेंडर, साइकिल, प्रेस, दो चश्मे, घर में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें, पांच किलो चावल, पांच किलो मूंग और अरहर दाल, रिफाइंड तेल और निरमा जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल थीं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि चोरों ने कीमती गहनों और नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। घर से गायब जेवरात में पायल, करीब दस तोला अठन्नी, मंगलसूत्र, चुन्नी और अंगूठी शामिल हैं, जबकि लगभग तीस हजार रुपये नगद भी चोरी हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद हरनाम सिंह यादव ने थाने में शिकायत दी, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने अब तक FIR दर्ज नहीं की है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि चोरी हुए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।

वहीं इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है।