Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

एसओजी पिथौरागढ़ ने 10 हजार के ईनामी बदमाश को दबोचा

पिथौरागढ़। एसओजी पिथौरागढ़ ने 10 हजार के एक ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसी साल 14 जनवरी को सूरज कुमार निवासी धामी फल्याटी ने…

पिथौरागढ़। एसओजी पिथौरागढ़ ने 10 हजार के एक ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसी साल 14 जनवरी को सूरज कुमार निवासी धामी फल्याटी ने थाना नाचनी में एक तहरीर दी थी। बताया कि 5-6 लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। तहरीर पर थाना नाचनी में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पुलिस ने मुकदमे आरोपित मनोज महर, रवि भट्ट, कवीन्द्र सिंह, विवीन्द्र सिंह, मनोज महर को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक और नामजद आरोपी हिमांशु फरार हो गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार का ईनाम घोषित किया था। बीते बृहस्पतिवार को फरार हिमांशु पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी लेजम थाना थल, पिथौरागढ़ को पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन परवेज अली के पर्यवेक्षण में एसओजी टीम ने सर्विलांस की मदद से थल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।