वन आरक्षियों की विभिन्न समस्याओं से मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं, उत्तराखंड को अवगत कराया

editor1
1 Min Read

नैनीताल। आज वन बीट अधिकारी संघ उत्तराखण्ड के प्रदेश पदाधिकारियों ने मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं, उत्तराखंड से नैनीताल से भेंट वार्ता की। भेंट वार्ता के दौरान संगठन ने वन आरक्षियों की विभिन्न समस्याओं से मुख्य वन संरक्षक को अवगत कराया। मुख्य वन संरक्षक पी. के. पात्रो ने भी आश्वासन दिया कि फील्ड अंतर्गत वन बीट अधिकारियों की सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।

new-modern

उन्होंने फायर सीजन में आने वाली परेशानियों का भी निराकरण व समय से बजट की व्यवस्था करने की बात भी कही। इस दौरान हर्षवर्धन गड़िया प्रदेश अध्यक्ष, अतुल कुमार भगत वरिष्ठ संयुक्त मंत्री प्रदेश, नंदा प्रसाद अध्यक्ष नैनिताल वन प्रभाग व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।