पुरानी पेंशन लागू करवाने को लेकर चलेगा हस्ताक्षर अभियान, गैरसैंण सत्र का भी होगा घेराव

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read
Screenshot-5

देहरादून। उत्तराखंड में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से पुरानी पेंशन बहाल के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

holy-ange-school

ezgif-1-436a9efdef

जानकारी के अनुसार अभियान प्रदेश के सभी 95 ब्लॉक में चलेगा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में तय हुआ कि गैरसैंण में होने वाले सत्र में विधानसभा घेराव किया जाएगा।

बताया गया कि प्रदेश कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक में 95 ब्लॉकों में हस्ताक्षर अभियान चलाने का फैसला लिया गया इसमे राज्य के हर कर्मचारी के हस्ताक्षर होंगे। प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संयुक्त हस्ताक्षरित अपन भेजा जाएगा।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि एक अक्तूबर 2005 के बाद राज्य के कार्मिकों को पुरानी पेंशन बंद कर नई पेंशन योजना से जोड़ा गया है। इसके बाद कार्मिकों को सेवानिवृत्ति दौरान घेराव किया जाएगा। के बाद 500 और 1000 तक की न्यूनतम पेंशन राशि मिल रही है जो कि वृद्धावस्था पेंशन से भी कम है। सरकार को चाहिए कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ पंजाब और झारखंड की तरह उत्तराखंड में भी पुरानी पेंशन बहाल की जाए।

Joinsub_watsapp