उत्तराखंड के शुभम रावत का भारतीय वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ चयन

Smriti Nigam
3 Min Read

शुभम रावत का भारतीय वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन हो गया है,जिसके बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।विकासखंड थराली के पास्तौली निवासी शुभम रावत का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन होने पर पूरे जिले सहित पिंडर घाटी में खुशी का माहौल है।

new-modern

शुभम रावत के पिता खुशहाल सिंह रावत अध्यापक तथा माता प्रेमा रावत अध्यापिका है। शुभम की प्रारंभिक शिक्षा उनके ननिहाल तलवाड़ी में हुई। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आदर्श पब्लिक स्कूल तलवाड़ी से की और इंटरमीडिएट राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी और बीएससी डीएवी देहरादून से की। शुभम बचपन से ही काफी मेधावी छात्र थे और उनका उद्देश्य एयरफोर्स में जाना ही था। आज वह बेहद खुश है कि उनका यह सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हर स्टूडेंट को हार्ड वर्क की जरूरत है।

अगर स्टूडेंट लगकर कड़ी मेहनत करता है तो उसे सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता नाना राजपाल सिंह बिष्ट और नानी लक्ष्मी बिस्ट, मामा वीरेंद्र सिंह बिष्ट को भी दिया।

उनके चयन पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा,पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह, पूर्व विधायक डॉक्टर जीतराम, प्रमुख कविता नेगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती, थाना अध्यक्ष थराली देवेंद्र पंत,राजेंद्र रावत, गिरीश चमोला , जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, पूर्व प्रमुख राकेश जोशी,पूर्व प्रधान गोपाल सिंह फर्शवाण,प्रधान दीपा देवी, पूर्व उप प्रधान इंद्र सिंह फर्शवाण,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष पिमोली,भगवत सिंह फर्शवाण,कमांडेंट गौरव बिष्ट,खिलाफ सिंह रावत,पूर्व प्रबंधक आदर्श पब्लिक स्कूल एडवोकेट मदन मोहन रावत,कालिका प्रसाद सती,खिलाफ सिंह रावत, प्रधान प्रेम शर्मा,भूपाल बर्तवाल,सुरेंद्र सिंह चिनवान, जयकृत सिंह चिनवान,देवेंद्र रावत, राजा चौहान,दर्शन सिंह बिष्ट,वीरेंद्र फर्शवाण,राजेंद्र रावत,व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र रावत, डॉ भगत नेगी, प्रेम बुटोला, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, नंदू बहुगुणा,रणजीत सिंह नेगी,बलवंत सिंह रोथान,दिनेश चंद्र देवराडी,डॉ भरत सेजवाल, गब्बर सिंह बिष्ट,दिगपाल सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र जोशी,भगवत सिंह बिष्ट,बंटी नेगी, मनोहर रावत, सुजान सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, भरत बोरा बिष्ट,गजेंद्र रावत मेहरबान सिंह बिष्ट, हिम्मत सिंह,सेजवाल बिष्ट, अनिल नेगी, हरीश जोशी, प्रधुमन शाह,वीरा राणा आदि ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।