Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

श्री कलविष्ट डाना गोलू गैराड़ धाम(Shri Kalvishta Dana Golu Gairad Dham) मंदिर समिति की कार्यकारिणी गठित, देव सिंह पिलख्वाल बने अध्यक्ष

The new executive committee of Shri Kalvishta Dana Golu Gairad Dham Temple Committee has been formed अल्मोड़ा, 28 मार्च 2022— श्री कलविष्ट डाना गोलू गैराड़…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

The new executive committee of Shri Kalvishta Dana Golu Gairad Dham Temple Committee has been formed

अल्मोड़ा, 28 मार्च 2022— श्री कलविष्ट डाना गोलू गैराड़ धाम(Shri Kalvishta Dana Golu Gairad Dham) मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। नई कार्यकारिणी में देव सिंह पिलख्वाल को अध्यक्ष चुना गया जबकि सुशील मेहता सचिव चुने गए।


कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में संजय तिलारा उपाध्यक्ष, दलीप सिंह मेहता कोषाध्यक्ष और खड़क सिंह पिलख्वाल को वरिष्ठ संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।


इससे पूर्व सर्व सम्मति से Shri Kalvishta Dana Golu Gairad Dham की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक की अध्यक्षता खड़क सिंह पिलख्वाल ने की जबकि संचालन अधिवक्ता जमन सिंह बिष्ट ने किया।


इस मौके पर मनोज सनवाल, डा.एस लाल, गोपाल कोहली, जमन सिंह ​देवड़ी,मोहन सिंह, दिनेश पिलख्वाल, ईश्वरी दत्त जोशी, बची राम, महिलपाल पिलख्वाल, महिपाल सिंह बिष्ट, दीपक मेहता, मंजू रावत, हयात रावत, नैन सिंह, प्रताप भोज, मोहन भोज, गंगा सिंह कुमैया, पूरन देवड़ी,दीवान राम, नैन सिंह, संतोष मेहता, आदि मौजूद थे।