Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Nainital: विधानसभा चुनावों के बाद यूकेडी ने की समीक्षा बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

Nainital: UKD holds review meeting after assembly elections नैनीताल, 28 मार्च 2022-विधानसभा चुनाव में हार के बाद यूकेडी भी हार के कारणों की समीक्षा कर…

Nainital: UKD holds review meeting after assembly elections

नैनीताल, 28 मार्च 2022-विधानसभा चुनाव में हार के बाद यूकेडी भी हार के कारणों की समीक्षा कर रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
Nainital: UKD holds review meeting after assembly elections


नैनीताल बोट क्लब में हुई उत्तराखंड क्रांति दल की समीक्षा बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने दल को और मजबूत बनाने की जरूरत जताई।
उन्होंने कहा कि उक्रांद के पास संसाधनों की भारी कमी है, साथ ही संगठन भी कमजोर है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में दल को अन्य दलों से मुकाबला करने में कठिनाई होती है। उन्होंने कहा कि दल के कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास कमजोर नहीं है और दल जनता के सामने जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन से लेकर अब तक उक्रांद हमेशा जनमुद्दों लर लड़ाई करता रहा है।और जनमुद्दों की लड़ाई लड़ता रहेगा।

बैठक से लौटे यूकेडी के अल्मोड़ा जिले के प्रवक्ता केशव कांडपाल ने बताया कि इस समीक्षा बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष काली सिंह ऐरी ने कहा कि आने वाले निकाय ,पंचायती चुनावों में उत्तराखंड क्रांति दल सक्रियता के साथ भागीदारी निभाएगा और संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेगा।
उन्होंने बताया कि इस समीक्षा बैठक के दौरान उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत बनाए जाने की जरूरत जताई और इसके लिए जी जान से जुट जाने को कहा। कांडपाल ने बताया कि इस बैटरी में कुमाऊं मंडल से अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।