शशि मोहन अध्यक्ष तो दीपक बने जिला महामंत्री, उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा। ​उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की जनपद इकाई का द्विवार्षिक चुनाव कलक्ट्रेट में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव उत्तराखंड फेडरेशन के अध्यक्ष व मंडलीय सचिव एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन धीरेंद्र कुमार पाठक तथा जिलाध्यक्ष एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल पुष्कर सिंह भैसोड़ा की देखरेख में संपन्न हुआ। दोनों चुनाव अधिकारी के रूप में नामित थे। इस दौरान सभी पदों में निर्विरोध नये सदस्यों को चुना गया। जिसमें जिलाध्यक्ष शशि मोहन पांडे (शैलू पांडे), वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पंत, उपाध्यक्ष भगवती भाकुनी, जिला महामंत्री दीपक चंद्र तिवारी, संयुक्त सचिव लाल सिंह रावत, संगठन मंत्री कैलाश सिंह मनराल, कोषाध्यक्ष सुरेश नयाल, सांस्कृतिक व क्रीड़ा मंत्री दीपशिखा मेलकनिया, सम्प्रेक्षक तनुज बिष्ट, संरक्षक भूपेंद्र सिंह मेहता व प्रमोद नाथ गोस्वामी को चुना गया। चुनाव अधिकारी द्वारा अंत में नयी कार्यकारणी के सभी सदस्यों को शपथ दिलायी गयी। जिसमें सभी सदस्यों ने अपने पद के दायित्वों का भलीभाति निर्वहन करने की शपथ ​ली।

new-modern