shishu-mandir

नगरपालिका व जिला पंचायत करेगी गो-सदन का निर्माण,गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अंथवाल ने हाईकोर्ट के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

पिथौरागढ़ सहयोगी। उत्तराखंड गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पं. राजेंद्र अंथवाल ने कहा कि गोवंश के संरक्षण और सुरक्षा के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक नगर क्षेत्र में संबंधित नगरपालिका गो संरक्षण सदन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत 25-25 गांवों में एक गो सदन तैयार करेगी। बीमार पशुओं का उपचार पशुपालन विभाग द्वारा किया जाएगा। उन्होंने उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
आयोग उपाध्यक्ष अंथवाल शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। गोवंश के संरक्षण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए अंथवाल ने कहा कि पशुओं की सुरक्षा के लिए पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जो भी प्रावधान हैं उसके अन्तर्गत अपराधियों को तीव्र गति से अपराधियों को दंडित करने की कार्यवाही की जाए और हर नगरपालिका अपने क्षेत्र में एक गो संरक्षण सदन का निर्माण अवश्य करे। उन्हांेने गो वंशीय पशुओं का जन्म-मृत्यु पंजीकरण अवश्य करने, पशु क्रूरता रोकने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने और शिक्षा विभाग को प्रत्येक विद्यालय स्तर पर बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने वन विभाग को वन क्षेत्रान्तर्गत निराश्रित पशुओं के लिए जरूरी व्यवस्था कर इसमें सहयोग करने को कहा। उन्होंने घायल पशुओं को गो सदन तक पहंुचाने के लिए वाहन क्रय करने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिये और कहा कि सरकार स्वदेशी यानि बद्री गाय के संरक्षण के साथ ही उसको बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।
जिलाधिकारी डाॅ. विजय कुमार जोगदंडे ने गो सदन खोलने के लिए भूमि संबंधी प्रस्ताव जल्द शासन को भेजे जाने और इसके लिए संबंधित विभाग, इस क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाएं व व्यक्ति आपसी सामन्जस्य से कार्य करेंगे। बैठक का संचालन करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. विद्या सागर कापड़ी ने पशु क्रूरता निवारण समिति द्वारा जिले में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बताया कि हर नगर क्षेत्र में निराश्रित पशुओं का पंजीकरण किया जा रहा है और जल्द शत-प्रतिशत पंजीकरण कर लिया जाएगा। बैठक में डीएसपी आरएस रौतेला, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. पंकज जोशी, जिला शिक्षाधिकारी एके गुसांई, उप प्रभागीय वनाधिकारी एके श्रीवास्तव, ईओ नगरपालिका दीपक कुमार, जिला अभियोजन अधिकारी सुनीता भट्ट, गो सेवा सदन बड़ाबे के संचालक गणेश जोशी, समिति के सदस्य किशन चंद सहित विभिन्न ब्लाॅकों से आए पशु चिकित्सक व पशु प्रेमी उपस्थित थे।

saraswati-bal-vidya-niketan