अल्मोड़ा में शैल बैंड से पाण्डेखोला मार्ग 7 जून से चार दिन के लिए लिए रात को रहेगा बंद

अल्मोड़ा में शैल बैंड से पाण्डेखोला मार्ग 7 जून से चार दिन के लिए रात को बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग इस मार्ग पर डामरीकरण…

breaking

अल्मोड़ा में शैल बैंड से पाण्डेखोला मार्ग 7 जून से चार दिन के लिए रात को बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग इस मार्ग पर डामरीकरण का काम शुरू करने जा रहा है। इस काम को सुरक्षित और सही तरीके से पूरा करने के लिए प्रशासन ने रात के समय ट्रैफिक रोकने का फैसला किया है।

25


रानीखेत के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अशोक चौधरी ने ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-309 ए पर किलोमीटर 202 से किलोमीटर 206 तक यानी शैल बैंड से पाण्डेखोला के बीच डामरीकरण का काम होना है। इस वजह से 7 जून से 10 जून तक हर दिन रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक शैल बैंड और पाण्डेखोला से लक्ष्मेश्वर तक सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों का आना-जाना पूरी तरह बंद रहेगा।


लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस सड़क से गुजरने वाले आम लोगों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है। विभाग का कहना है कि लोग इस निर्धारित समय के दौरान परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और अपनी यात्रा की योजना इसी शेड्यूल को ध्यान में रखकर बनाएं। दिन के समय इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चलती रहेगी, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को कम से कम असुविधा हो।

Leave a Reply