shishu-mandir

दबाव : कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद कांग्रेस सेवादल(sewa dal) के जिलाध्यक्ष को पद से हटाया

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

हरीश बनौला को सेवादल(sewa dal) का जिलाध्यक्ष बनाए जाने से नाराज चल रहे थे कई कार्यकर्ता

see it also

saraswati-bal-vidya-niketan

prakash elevctronics almora

अल्मोड़ा। प्रदेश कांग्रेस सेवादल(sewa dal) ने पूर्व में नियुक्त अल्मोड़ा सेवा दल जिला संगठक(जिलाध्यक्ष)के पद पर हरीश बनौला को हटा दिया गया है।

puran chandra pandey

उनकी नियुक्ति पर बयान जारी करते हुए जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा है कि पंचायती चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां करने पर हरीश बनौला की सेवादल जिलाध्यक्ष की नियुक्ति अवैध होने से निरस्त की गयी है।

see it also

sohan singh majila

उन्होंने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के इस विषय में जानकारी मिलने के बाद प्रदेश सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया है कि हरीश बनौला पूर्व में पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं पंचायत चुनावो में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने पर पार्टी से निकाले जा चुके हैं।

puran singh kaira

उल्लेखनीय है कि पूर्व में कांग्रेस पार्टी से निष्कासित हुए व्यक्ति को कांग्रेस सेवादल का जिलाध्यक्ष बनाने पर बीते दिनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने गहरी नाराजगी जताते हुए अपनी ही पार्टी के प्रदेश मुख्य संघटक राजेश रस्तोगी का पुतला फूंककर, सामूहिक इस्तीफे के चेतावनी दे डाली थी। इस पर कार्यकर्ताओं के इस दबाव के चलते कांग्रेस नेतृत्व ने यह कदम उठाया है।

deep tewari
bhupal singh chilwal
TAGGED: