सल्ट। जीआइसी बांगीधार में अनुशासनहीनता पर छात्रों के बाल काटने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि शिक्षिका ने अनुशासन के नाम पर शिक्षिका ने बालों पर कैंची चलाने के साथ ही गणवेश में ब्लेड चला दी साथ ही कापियों के पेज फाड़ दिए।
इसके बाद अभिभावकों में रोष छा गया और अभिभावकों, एसएमसी सदस्य और विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
इधर एसडीएम के निर्देश पर समिति गठित कर जांच बैठा दी गई है।
लोगों का कहना है कि घटना बुधवार को जहां पांच विद्यार्थीयों के साथ दुर्व्यवहार किया उनके बाल काटे गए, मामले की जानकारी मिलते ही अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों ने शिक्षिका के ऐसे कृत्य को अमानवीय बताते हुए प्रदर्शन किया।
इधर उप जिलाधिकारी सल्ट रिंकू बिष्ट द्वारा कि विद्यालय में कक्षा 12 के कुछ छात्र-छात्राओं एवं एक शिक्षिका के मध्य हुए प्रकरण के संबंध में विद्यालय प्रशासन को शिकायत प्राप्त हुई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी), अभिभावक संघ तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर मामले पर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यालय स्तर पर तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है। समिति को प्रकरण से संबंधित सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों की जांच कर अपनी अंतरिम रिपोर्ट 26 जुलाई 2026 तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाएगी ।

