सनसनीखेज मामला : 24 घंटे में महिला संग दो बार हैवानियत, घर में घुसकर किया दुष्कर्म

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

देश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आरोपियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह छोटी बच्चियों से लेकर शादीशुदा महिलाओं तक को दुष्कर्म का शिकार बना रहे हैं और उनके साथ घर में घुसकर दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के नागौर जिले से भी सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला को दरिंदों को दरिंदगी का शिकार होना पड़ा।

new-modern

आज से उत्तराखंड में कक्षा दसवीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं होंगी शुरू, पढ़िए क्या है नई guidelines


मिल रही जानकारी के अनुसार 26 जनवरी की देर शाम महिला सौच के लिए घर से बाहर गई थी। तभी आरोपी ने महिला को अकेले देखा और उसे पीछे से पकड़ लिया। दरिंदे ने बाद उस महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। जब महिला ने चिल्लाना शुरू किया तो उसकी सास मौके पर पहुंची। आरोपी ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया।


महिला चुप थी इस वजह से आरोपी के हौंसले और बुलंद हो गए। वो इतने में ही नहीं रुका और वह अगले दिन कि सुबह फिर महिला के घर में घुस गया। जब महिला खाना बना रही थी तो फिर जबरदस्ती घर में घुसा और यहां आकर उसने फिर से महिला के साथ दुष्कर्म किया। लेकिन इस दौरान उसके पति और सास वहां आ गए, जिन्हें देखकर वह मौके से भाग गया। इस सब से परेशान होकर पीड़ित महिला के द्वारा शुक्रवार शाम को डेगाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

उत्तराखंड मांगे भू—कानून मुद्दा चल रहा है या जिन्दाबादी नारों में खो गया है


पीड़िता के द्वारा लीला राम पुत्र ओंकार राम बावरी निवासी मिठाइयां के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला ने यह भी बताया है कि वह व्यक्ति से पिछले 10 से 15 दिनों से परेशान कर रहा था और जबरदस्ती का प्रयास कर रहा था।इज्जत की डर से उसने यह बात सभी से छुपाई लेकिन उस व्यक्ति ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा।