ऋषिकेश के ‘डबल ट्रिपल’ बीच पर बड़ा हादसा: गंगा में डूबे दो दोस्त, 4 दिन बाद मिला एक का शव, दूसरे की तलाश जारी

लक्ष्मणझूला/ऋषिकेश। उत्तराखण्ड के तीर्थनगरी ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत गंगा नदी के ‘डबल ट्रिपल’ बीच पर नहाते समय डूबे दो पर्यटकों में से एक युवक का…

sdrf-recovers-body-of-amroha-youth-mohammad-kaif-from-ganga-river-rishikesh

लक्ष्मणझूला/ऋषिकेश। उत्तराखण्ड के तीर्थनगरी ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत गंगा नदी के ‘डबल ट्रिपल’ बीच पर नहाते समय डूबे दो पर्यटकों में से एक युवक का शव चार दिनों के कड़े सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिया गया है। विगत 21 मई से गंगा की लहरों में खाक छान रही एसडीआरएफ (SDRF) और जल पुलिस की टीमों को सोमवार 25 मई 2026 को एक युवक का शव ढूंढने में सफलता मिली है, जबकि दूसरे लापता युवक की तलाश के लिए गंगा में महा-सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

25

विस्तृत जानकारी के अनुसार, गत गुरुवार 21 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से कुछ युवक ऋषिकेश घूमने आए थे। इस दौरान मुनीकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध ‘डबल ट्रिपल बीच’ पर नहाते समय दो युवक अचानक गंगा नदी के तेज बहाव और भंवर की चपेट में आ गए थे और देखते ही देखते गहरे पानी में समा गए। घटना के बाद से ही एसडीआरएफ की विशेषज्ञ टीमें नदी के अलग-अलग घाटों और संभावित क्षेत्रों में लगातार गहन सर्चिंग अभियान चला रही थीं।

परिजनों ने की शिनाख्त

लगातार चौथे दिन जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आज एसडीआरएफ और जल पुलिस को लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले ‘साधु समाज घाट’ के पास नदी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए शव को नदी से बाहर निकाला। मौके पर मौजूद परिजनों ने रोते-बिलखते हुए मृतक की पहचान मोहम्मद कैफ, निवासी अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में की है। आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई और पंचनामे के बाद एसडीआरएफ ने शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

तेज बहाव और गहराई के बीच ‘डीप डाइविंग’ के जरिए सर्चिंग जारी कमांडेंट एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने बताया कि दूसरे लापता युवक की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ के गोताखोर डीप डाइविंग (गहरे पानी के गोताखोरी उपकरण) और अत्याधुनिक रेस्क्यू संसाधनों की मदद से गंगा नदी में लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और तेज बहाव व अत्यधिक गहराई रेस्क्यू अभियान में बड़ी चुनौती बन रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद जवान पूरी तत्परता और समर्पण के साथ मोर्चे पर डटे हुए हैं।

कमांडेंट अर्पण यदुवंशी की आम जनता से अपील

इस दुखद घटना के मद्देनजर कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने चारधाम यात्रा पर आ रहे पर्यटकों, स्थानीय निवासियों और आम जनता से बेहद भावुक व सख्त अपील की है। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के तेज बहाव और खतरनाक गहराई वाले क्षेत्रों पर जाने से पूरी तरह बचें। लोग केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित और सुरक्षित पक्के घाटों पर ही स्नान करें, क्योंकि नदी की लहरों के सामने किसी भी प्रकार की छोटी सी लापरवाही या ओवर-कॉन्फिडेंस एक बड़े और गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

Leave a Reply