shishu-mandir

विज्ञान दिवस(science day) पर विद्यार्थिंयों ने दिखाई वैज्ञानिक मेधा

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रंस एकेडमी में हुआ विज्ञान दिवस(sscience day) का कार्यक्रम

science day
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा:28 फरवरी: विज्ञान दिवस(science day) के अवसर पर विद्यालय ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन अकादमी हवालबाग में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल , चार्ट,बनाकर  विज्ञान के प्रति अपनी रुचि , अभियक्ति को प्रकट किया.

इस मौके पर विज्ञान शिक्षक मुरलीधर प्रसाद कांडपाल  द्वारा बच्चों को विज्ञान की महत्ता पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई.

  विज्ञान के क्षेत्र में किये जा रहे विभिन खोजो , की जानकारी दी गई , विज्ञान की जीवन मे महत्ता के बारे में भी बताया गया.

science day

महान वैज्ञानिक सीवी रमन का याद कर उनके द्वारा की गई खोजो के बारे में बच्चो को बताया गया.

बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों में जल को बचाये रखने व वर्षा के जल को एकत्र कर उसके प्रयोगों हेतु आर्कषक मॉडलो को निर्माण किया , स्वछता को बनाये रखने हेतु अनेक मॉडल बच्चो द्वारा बनाए गए थे. 

    ज्ञात हो कि विद्यालय में बच्चो को वैज्ञानिक अवधारणा को समझने व समझाने हेतु विज्ञान क्लब का निर्माण किया गया है जिसके तहत बच्चे को समय  समय पर विभिन्न प्रयोग कराए जा रहे हैं.

prakash

बच्चों द्वारा बनाये गए इन मॉडलो का निरीक्षण अध्यापकों द्वारा किया गया जिसमें सबसे उत्कृष्ट मॉडल निशा बिष्ट , रिमाशी जीना, दिव्यांश जीना, प्रियांशु बिष्ट , प्राची साह, का चुना गया , इस मौके पर अशोक पंत , हेम सती , जीवन सिंह , रश्मि पंत, पार्वती अधिकारी , प्रियंका , ममता जोशी , गीता मुसयूनी, गोविंद कुमार ,मुकेश कुमार , गीता नेगी , विमला मेहता व भावना जोशी उपस्थित थे.

awasiya vishvvidhyalay
medical hall

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/groups/766534536785751 से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें.
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube चैनल को सबस्क्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े https://t.me/s/uttranews1

TAGGED: