shishu-mandir

संस्कृतिकर्मी कौशल पंत को दी भावभीनी विदाई

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, विचारक और संस्कृतिकर्मी कौशल पंत को स्थानीय विश्वनाथ घाट पर अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर उनके रिश्तेदार, सामाजिक राजनैतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। छोटे भाई चंद्रेश पंत ने उन्हे मुखाग्नि दी।

​पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे कौशल पंत ने मंगलवार 8.30 बजे अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर उत्तराखण्ड के सामाजिक राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने दु:ख जताते हुए इसे जन आंदोलनों के लिये एक गहरा धक्का बताया है।

यहा आयोजित एक शोक सभा में उनके निधन पर शोक जताया। लोगों ने कहा कि आज के दौर में कौशल पंत अपनी बेबाकी ​के लिये जाने जायेगें।
शोक जताने वालों में उपपा के केन्द्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी,एडवोकेट जीवन चन्द्र, एडवोकेट मनोज पंत, पत्रकार प्रमोद जोशी, डॉ पुष्कर सिंह बिष्ट, हर्षवर्धन पाण्डेय आदि शामिल है।