shishu-mandir

अल्मोड़ा पालिका का शपथ ग्रहण 2 दिसंबर को

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
prakash chandra joshi

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर पालिका के नव निर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण समारोह 2 दिसंबर को आयोजित होगा। शपथ ग्रहण के बाद इसी दिन बोर्ड की पहली बैठक के साथ नई बोर्ड अपना काम काज शुरू कर देगी।

गौरतलब है कि मंगलवार को शासन के अपर सचिव भूपाल सिंह मनराल द्वारा कुमाऊं व गढ़वाल आयुक्तों और सभी जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर 2 दिसंबर को नगर निगमो, पालिकाओं और नगर पंचायतों की पहली बैठक बुलाने के निर्देश दिये गये थे। पत्र में यह भी उल्लेख​ किया गया था कि इससे पूर्व नव निर्वाचित निकायों के मेयर, अध्यक्ष, पार्षद, सभासदों को शपथ ग्रहण भी करा ली जाये।
अल्मोड़ा में नई पालिका बोर्ड का शपथ ग्रहण 2 दिसंबर को दिन में 2 बजे से रैमजे इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित होगा। जिला प्रशासन और पालिका प्रशासन ने इसके लिये तैयारियां शुरू कर दी है।

तीसरी बार अध्यक्ष पद की शपथ लेगें प्रकाश चन्द्र जोशी

पिछली बोर्ड के चार सदस्यों ने फिर जीता चुनाव

prakash chandra joshi

अल्मोड़ा। 2 दिसंबर को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी तीसरी बार अध्यक्ष पद की शपथ लेगे।

इससे पूर्व वह 1998 से 2003 तथा 2013 से 2018 तक पालिका का अध्यक्ष पद संभाल चुके है। उनके साथ ही 13 वार्ड के सभासदों को भी शपथ दिलायी जायेगी। इस बार पिछली बोर्ड के चार सदस्य फिर जीतकर आये है। इनमें से प्रकाश चन्द्र जोशी अध्यक्ष तथा जगमोहन बिष्ट, सचिन आर्या और राजेन्द्र तिवारी फिर से सभासद पद पर विजयी रहे है।