दुखद: शौर्य चक्र से सम्मानित कर्नल देवेन्द्र मनकोटी का निधन

Sad: Colonel Devendra Mankoti, who was awarded the Shaurya Chakra, passed away

25

बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी के अग्रज थे स्वर्गीय मनकोटी

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा। शौर्य चक्र से सम्मानित कर्नल देवेन्द्र सिंह मनकोटी का निधन हो गया है। वह 58 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे स्वर्गीय मनकोटी ने अपने आवास मनोज विहार बेस में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को बागेश्वर में होगा। सुबह 11.30 उनकी शवयात्रा बागेश्वर को रवाना होगी।

स्वर्गीय कर्नल देवेन्द्र मनकोटी बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कैमिस्ट व व्यवसाई बीएस मनकोटी के अग्रज हैं। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर के अनेक गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचे और दुख जताया।

वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर लखचौरा, कैमिस्ट गिरीश उप्रेती, राघव पंत,प्रशांत जोशी,पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी सहित अनेक पत्रकारों,सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक संगठनों ने गहरा शोक जताया है। उनके अनुज बीएस मनकोटी ने बताया कि स्वर्गीय देवेन्द्र सिंह मनकोटी का अंतिम संस्कार मंगलवार को बागेश्वर में होगा सुबह साढ़े ग्यारह बजे शव यात्रा बागेश्वर को रवाना होगी।