RSMSSB Admit Card 2024: जाने कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

RSMSSB Admit Card 2024: कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट  rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। RSMSSB Admit Card 2024: राजस्थान…

RSMSSB Admit Card 2024: कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट  rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

RSMSSB Admit Card 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने सोमवार को आरएसएमएसएसबी कंप्यूटर, सीएचओ एडमिट कार्ड 2024 जारी किया है। जो उम्मीदवार कंप्यूटर डायरेक्ट भर्ती परीक्षा 2023 और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा 2022 के लिए एडमिशन लेने जा रहे हैं वह अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें बोर्ड की  आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

यह है दुनिया की सबसे खतरनाक और रहस्यमयी सीढ़ियां, देखते ही कांपने लगती है लोगों की रूह

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उम्मीदवारों को बता दे की पहली बार ये परीक्षा 19 फरवरी 2023 को होने वाली थी जिसे रद्द कर दिया गया था। बाद में, बोर्ड ने प्रेस विज्ञप्ति संख्या 829 दिनांक 29.12.2023 के माध्यम से, कंप्यूटर (संगणक) परीक्षा के साथ 3 मार्च 2024 को परीक्षा फिर से आयोजित करने की घोषणा की। आपको बता दे कि यह दोनों परीक्षाओं के लिए टेस्ट क्रमशः सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक और दोपहर 3:00 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

RSMSSB Admit Card 2024: डाउनलोड कैसे करे?

कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट के होमपेज पर आपको एडमिट कार्ड सेक्शन में जाना होगा।

वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Direct Recruitment of Computor 2023” and “Community Health Officer (Contract)-2022.” का लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करें।

अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको मांगी गई जरूरी डिटेल डालकर सबमिट करना होगा।

सबमिट करते ही आपका RSMSSB Admit Card 2024 आपके सामने स्क्रीन पर होगा। अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

राजस्थान कंप्यूटर भर्ती परीक्षा 2023 के माध्यम से 583 वैकेंसी भरी जानी हैं।

एग्जाम सेंटर लेकर जानी होंगी ये चीजें
कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर अपना मूल पहचान पत्र यानी आधार कार्ड अपने साथ ले जाना होगा या कोई भी गवर्नमेंट आईडी लेकर जा सकते हैं। इसके अलावा प्रोविजनल ई एडमिट कार्ड होना अति आवश्यक है और साथ में2.5 सेमी x 2.5 सेमी की कलर फोटोग्राफ भी होनी चाहिए।