shishu-mandir

सड़क हादसा: हंसी खुशी देवता के दर्शन को जा रहे थे यात्री हादसे ने छीनी खुशियां: महिला की मौत, दो बच्चों समेत चार लोग घायल

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read
Screenshot-5

डेस्क। महासू देवता के दर्शन के लिए यात्रियों को ले जा रही एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान वाहन में दो बच्चों समेत पांच लोग सवार थे। आनन—फानन में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

new-modern
gyan-vigyan

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकासनगर के त्यूनी-हनोल मोटर मार्ग पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार अल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस और फायर ब्रिगेड ​कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से पीएचसी त्यूनी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान संतोष ठाकुर पत्नी देवेंद्र ठाकुर निवासी थातोच टिकर हाल निवासी नेरवा शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

घटना बुधवार के दोपहर करीब ढाई बजे की है। जानकारी के अनुसार एक कार से कुछ लोग नेरवा हिमाचल प्रदेश से हनोल महासू देवता के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। दुर्घटना के स्पष्ट कारण मालूम नहीं चल सके है। रेज रफ्तार घटना का कारण बताया जा रहा है।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos