​ब्रेकिंग न्यूज: अल्मोड़ा में यहां अचानक हुआ कैंटर का ब्रेक फेल, दीवार से टकराकर बाल—बाल बचा चालक

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read
IMG 20191205 WA0007

अल्मोड़ा। हल्द्वानी से जागेश्वर की ओर जा रहा एक कैंटर वाहन बुधवार की देर रात यहां चितई कालीधार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना का कारण वाहन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। ब्रेक फेल होने पर वाहन दीवार से जा टकराया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में वाहन चालक बाल—बाल बच गया।

घटना रात करीब साढ़े 12 बजे की है। जानकारी के मुताबिक कैंटर वाहन संख्या UK 04 CA—5017 हल्द्वानी से जागेश्वर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जिला मुख्यालय से करीब 8 किमी की दूरी पर चितई से आगे कालीधार के पास वाहन के ब्रेक फेल हो गए।

IMG 20191205 WA0008

वाहन चालक राजेंद्र सिंह कार्की ने कई बार ब्रेक लगाने की कोशिश की पर ब्रेक नहीं आए। जिसके बाद वाहन ने तेज रफ्तार पकड़ ली। चालक राजेंद्र ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को दीवार से टकरा दिया जिससे कैंटर वही रूक गया लेकिन वाहन चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां उन्होंने कटर की मदद से केबिन में फंसे वाहन चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।​ जिसके बाद उसे तुरंत बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे में वाहन चालक को मामूली चोटें आई है। घटनास्थल की दूसरी ओर गहरी खाई है अगर कैंटर दीवार में न टकराई होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अलावा टीम में रविन्द्र सिंह मेर, दीपेश सिंह नेगी, मनोज सिंह अधिकारी समेत एनटीडी चौकी पुलिस व फायर सर्विस की टीम घटनास्थल पर मौजूद थी।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos