shishu-mandir

Almora- खाई में गिरी कार 3 की मौत

editor1
2 Min Read

सल्ट /अल्मोड़ा,31 मार्च -अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा के तहसील स्याल्दे मुसोली एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। यह सभी लोग गाजियाबाद से सनड़भीड़ा जा रहे थे।

new-modern
gyan-vigyan

घटना‌ गुरुवार सुबह की है। गाजियाबाद से देघाट आ रही कार आईटन संख्या यूपी -14 डीयू -6348 भिकियासैंण से -15.किमी दूर बसेडी़ के मुसोली के पास अचानक गिर गयी। देघाट रोड पर तहसील भिकियासैंण के राजस्व क्षेत्र के बसैड़ी गाँव के पास कार संख्या UP 14-DU-6348 आई 10 जो गाजियाबाद से देघाट की ओर जा रही थी।

saraswati-bal-vidya-niketan

दुर्घटना की सूचना मिलने पर चौकी भिकिंयासैण पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर, नायब तहसीलदार भिकियासैंण व उनकी टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू* अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय लोगो की मदद से 4 (जिसमें 1 वयस्क 3 बच्चे हैं)घायलों को रेस्क्यू कर रोड पर लाया गया और प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक उपचार केन्द्र भिकियासैंण भेजा गया ।

दुर्घटना में मृतको का विवरण

  1. चन्द्र प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश उम्र-35 वर्ष
  2. दीपा देवी पत्नी हेमंत उम्र -32 वर्ष
  3. हेमन्त पुत्र ओम प्रकाश उम्र-38 वर्ष ।

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का विवरण

  1. रश्मि देवी पत्नी चंद्र प्रकाश उम्र-32 वर्ष
  2. रिया पुत्री हेमन्त उम्र-9 वर्ष
  3. आरव पुत्र हेमन्त उम्र-8 वर्ष
  4. जिया पुत्री चन्द्र प्रकाश उम्र-6 वर्ष