पीआरडी जवानों के रिटायरमेंट की बढ़ेगी उम्र !, सेवा नियमावली में संशोधन को लेकर कैबिनेट में आएंगा प्रस्ताव

प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों के लिए खुशखबरी सामने आई है। पीआरडी जवानों के रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ा कर 50 वर्ष से 60…

n567287526170315827964977f1e52deb55e0af7001ed05d5b5e4fcc8d6d84774b8493cc98f527e95f62407
Uttra News

प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों के लिए खुशखबरी सामने आई है। पीआरडी जवानों के रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ा कर 50 वर्ष से 60 वर्ष करने पर मंत्री रेखा आर्या ने सहमति दे दी है। इस मामले में सेवा नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

खेल एवं कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने सेवा नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव की पुष्टि की है। यह प्रस्ताव आगामी कैबिनेट की बैठक में अनुमोदन लाया जा सकता है। सेवा नियमावली में कुछ और संशोधन के प्रस्ताव है। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सेवा नियमावली में मृतक आश्रित को सेवा में रखे जाने का भी प्रस्ताव है। कहा कि इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय पर्वों पर अवकाश नहीं मिलता है। नियमावली में अवकाश का प्रावधान भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिला जवानों को बाल्य देखभाल अवकाश मिलेगा। नियमावली में इसका प्रावधान भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमावली में संशोधन प्रस्तावों को लेकर लंबे समय से विचार चल रहा था।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नियमावली में संशोधन प्रस्तावों को लेकर लंबे समय से विचार करने के बाद अब इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि पीआरडी के संबंध में नियमावली में संशोधन किया जाएगा। महिला पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। इसके आलावा अन्य सरकारी छुट्टियां का लाभ भी दिया जाएगा।