shishu-mandir

Republic day 2021- (बागेश्वर) राज्य मंत्री रेखा आर्य ने पुलिस कर्मियों के लिए की ये घोषणा

Newsdesk Uttranews
5 Min Read

बागेश्वर, 26 जनवरी 2021
जिले में 72 वां गणतंत्र दिवस Republic day 2021
जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पर अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), महिला कल्याण एवं बाल विकास रेखा आर्या ने पुलिस लाईन में आयोजित परेड कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

new-modern
gyan-vigyan

Breaking news- लाल क़िले पर प्रदर्शनकारियों ने फहराया अपना झंडा (kisan andolan), एक किसान की मौत

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्य ने पुलिस जवानों की मांग पर पुलिस जवानों के लिए इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनाने की घोषणा की, जिसके लिए जिलाधिकारी से जिला योजना से शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा।
प्रभारी मंत्री द्वारा Republic day 2021
झण्डा रोहण कर परेड की सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया गया तथा मौजूद सभी लोगों को गणतंत्र दिवस Republic day 2021 की बधाई देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था, जिसमें संविधान निर्माता बाबा साहेब द्वारा सभी वर्गों के हित के लिए कार्य करते हुए संविधान का निर्माण किया है।

saraswati-bal-vidya-niketan

उपनल (UPNL) में उपलब्ध ताजा नौकरियां ऐसे देखें

भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान Republic day 2021 है जिसमें न केवल राज्य बल्कि नागरिकों एवं व्यक्तियों के भी अधिकारों एवं कर्तव्यों का उल्लेख किया है जिस पर हम सभी भारतवासियों को गर्व होने चाहिए।

उन्होंने स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करते हए कहा कि भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव जैसे वीरों की सहादत से ही आज हम इस स्वतंत्र भारत में एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण कर सके है। उन्होने कहा कि जनपद में बेटी बचाओ-बेटी पढाओं योजना के अंतर्गत जनपद का लिंगानुपात बेहतर हैं जिसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी।

– अल्मोड़ा गणतंत्र दिवस के दिन भी गुरिल्लों ने दिया धरना, कहा— शासन—प्रशासन अपने कर्तव्यों को भूला

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि गणतंत्र Republic day 2021 की जो शपथ हम सभी ने ली है उसे वास्तविक जीवन में अवश्य उतारा जाय उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान भारतीय समाज के स्वस्थ संचालन हेतु एक मजबूत व्यवस्था का निर्माण करता है जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की गयी है।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री एवं जिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा Republic day 2021 स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्व. शिव लाल वर्मा की पत्नी नन्दी वर्मा, राम दत्त जोशी की पत्नी गोविन्दी देवी तथा गोविन्द सिंह नेगी की पत्नी पार्वती देवी को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।

Republic Day 2021- सीएम ने मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं तथा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग बागेश्वर में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजनांतर्गत खेल के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन करने वाली विशाखा साह को 10 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 22 जिसमें शिखा सुयाल जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, डाॅ. राजेन्द्र गुन्जयाल प्रभारी चिकित्साधिकारी बैजनाथ, सहायक अभियंता सिंचाई, संतोश कुमार लोहनी व्यैक्तिक सहायक उपजिलाधिकारी बागेश्वर, गोविन्द बल्लभ पांडे पूर्ति निरीक्षण, भुवन तिवारी व्यैक्तिक सहायक जिलाधिकारी, संतोष कुमार जोशी व्यैक्तिक सहायक मुख्य विकास अधिकारी तथा पुलिस विभाग के 11 जिसमें प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार आर्या, उपनिरीक्षक निधि शर्मा, कुन्दन सिंह रौतेला, मीना रावत आदि अधिकारियों व कर्मचारियों सहित अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक रणजीत सिंह बोरा, अध्यक्ष बार एसोसिएशन गोविन्द सिंह भण्डारी, अध्यक्ष व्यापार मंडल हरीश सोनी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता दीप जोशी द्वारा किया गया।

बधाई- डॉ दीपक मेहता सहित 8 शिक्षक आईसीटी राष्ट्रीय पुरस्कार (ICT National Award) हेतु नामित

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देव, पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद टम्टा, उपाध्यक्ष उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग जीएस मर्तोलिया, उपाध्यक्ष जिला पंचायत नवीन परिहार, ब्लाॅक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, अध्यक्ष व्यापार मंडल बागेश्वर हरीश सोनी, अध्यक्ष बार एसोसिएशन गोविन्द सिंह भण्डारी, रणजीत सिंह बोरा, इंद्र फर्स्वाण, जिला उपाध्यक्ष भाजपा, दलीप खेतवाल, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी बागेश्वर योगेन्द्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक विपीन पंत, किशन सिंह मलड़ा, इन्द्र सिंह परिहार, डीडीओ राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका राजदेव जायसी, तहसीलदार नवाजिश खलीक सहित सभासद एवं जनसामान्य एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

सम्बंधित ख़बरों हेतु उत्तरा न्यूज के whatsapp group से जुड़े, यहां क्लिक करें।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/