78वें जन्मदिवस पर पूर्व पीएम राजीव गांधी के योगदान को किया याद

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

पिथौरागढ़। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी के 78वें जन्मदिवस के मौके पर जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया । इस अवसर पर जिला मुख्यालय के तिलढुकरी स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में एक गोष्ठी आयोजित की गई।


इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने कहा कि राजीय गांधी ने देश में पंचायती राज की स्थापना की। कहा कि 21वीं सदी को सूचना क्रांति का भारत वर्ष बनाने वाले राजीव गांधी का सपना आज साकार हुआ है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि गरीब छात्रों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय का विचार राजीव गांधी की ही देन है। उन्होंने दुनिया के पैमाने पर भारत की तरक्की को नया आयाम देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भुवन पाण्डेय, राजेंद्र भट्ट, शंकर लाल, कमल सूंठा, गजेन्द्र वल्दिया, भुवन पांडेय, निर्मल, रजत विश्वकर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।