pithoragarh-जयंती पर पं. दीनदयाल को किया याद

पिथौरागढ़। शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने…


पिथौरागढ़। शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल पार्क पिथौरागढ़ में उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किये। इस मौके पर वक्ताओं ने पं. दीनदयाल के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प जताया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह वल्दिया, विधायक चंद्रा पंत, केएमवीएन के पूर्व अध्यक्ष केदार जोशी, नगररपालिका अध्यक्ष राजेन्द्र रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह लुंठी, वीरेंद्र ठुलघरिया और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा समेत विभिन्न मंडलों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।