चार धामों के पंजीकरण का आंकड़ा पहुंचा 10 लाख के पार, केदारनाथ धाम में हुए 300000 से भी ज्यादा रजिस्ट्रेशन

Smriti Nigam
1 Min Read

चार धाम यात्रा के लिए 5 दिन में पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख के ऊपर पहुंच गया है। केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल को शाम छह बजे तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 10.66 लाख से अधिक हो चुका है।

new-modern

इस बार चारों धाम की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। पिछले साल पूरे चार धाम यात्रा में 73 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था और इसमें से 56 लाख लोगों ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री हो या यमुनोत्री के दर्शन भी किए थे। 10 मई को चार धाम यात्रा फिर से शुरू हो रही है। इस बार गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ के कपाट एक ही दिन खुल रहे हैं जबकि 12 में को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

पांच दिन में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण

केदारनाथ 3,52,879

बदरीनाथ 3,04243

गंगोत्री 2,00,996

यमुनोत्री 1,93,998

हेमकुंड साहिब 14041