दिल्ली में जारी किया गया रेड अलर्ट, भारत बना दुनिया का ‘हॉटस्पॉट’, लेकिन इस शहर ने तोड़े गर्मी के सारे रिकॉर्ड

उत्तर भारत में इन दिनों भीषण लू चल रही है। देश की राजधानी दिल्ली में भी हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं जिसके चलते मौसम…

25

उत्तर भारत में इन दिनों भीषण लू चल रही है। देश की राजधानी दिल्ली में भी हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं जिसके चलते मौसम विभाग ने यहां रेड अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।


आईएमडी का कहना है कि 13 जून की रात या 14 जून को पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बारिश हो सकती है और लोगों को राहत मिल सकती है लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इस खतरनाक गर्मी के बावजूद दिल्ली भारत का सबसे गर्म शहर नहीं है।


AQI इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2025 में सबसे ज्यादा तापमान पंजाब के जालंधर में दर्ज किया गया, जहां पारा 48°C तक पहुंच गया है। इसके करीब कई अन्य उत्तर भारतीय शहरों में भी तापमान 47°C के आसपास है। 11 जून 2025 के डेटा के अनुसार, दुनिया के 25 सबसे गर्म शहरों में से 24 भारत से हैं।

केवल सऊदी अरब का एक शहर अल हुफुफ (46°C) ही इस लिस्ट में भारत के अलावा शामिल है, जो इस बार की हीटवेव में भारत की बढ़त को दिखाता है।


देश के बाकी बड़े शहरों की स्थिति
दिल्ली (मेट्रो शहरों में सबसे गर्म) – 43°C
अहमदाबाद – 38°C
चेन्नई – 35°C
कोलकाता – 33°C
सबसे ठंडा मेट्रो शहर बेंगलुरु, जहां तापमान सिर्फ 27°C है।


जालंधर निकला सबसे गर्म शहर, पारा पहुंचा 48°C
बेंगलुरु इस गर्मी में भी राहत देने वाला शहर बना हुआ है, जहां लोग अब भी ठंडी हवाओं का आनंद ले रहे हैं। उत्तर भारत के कई हिस्सों में लू के थपेड़े आम जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं। स्कूल, ऑफिस, और बाहर काम करने वाले लोगों को खास एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। अब सबकी निगाहें उस बारिश पर टिकी हैं जो आने वाले दिनों में थोड़ी राहत ला सकती है।